हुमा कुरैशी की ईद पार्टी में छाया अक्षय कुमार का बेटा आरव, कजीन सिमर भाटिया संग हुए स्पॉट

अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरव सिमर भाटिया के साथ नजर आ रहे हैं। ये वीडियो हुमा कुरैशी की ईद पार्टी के बाद का है। वीडियो देखने के बाद फैंस आरव की तुलना ​राजेश खन्ना से कर रहे हैं।

अक्षय कुमार के बेटे आरव अपनी पर्सनालिटी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए रहते हैं। आरव अभी केवल 22 साल के हैं, लेकिन हाइट के मामले में वो अपने पिता को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आरव का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आरव सिमर भाटिया के साथ नजर आ रहे हैं।

Akshay son

Akshay son

अक्षय कुमार के बेटे आरव मार्शल आर्ट्स भी करते हैं। जिसे लेकर वो सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार वो कैमरे में सिमर भाटिया के साथ कैद हो गए है। दरअसल दोनों हुमा कुरैशी की ईद पार्टी से वापस आ रहे थे और मीडिया के कैमरों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि मीडिया के सामने आरव मुस्कुराते नजर आए। वही आरव कार के अंदर बैठकर सिमर भाटिया से बातचीत करते नजर आए जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। बता दें सिमर भाटिया अक्षय कुमार की भतीजी हैं। जो जल्द ही फिल्म इक्कीस में नजर आने वाली है।

End of Feed