Sky Force Poster: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का मोशन पोस्टर जारी, धांसू ट्रेलर कल होगा रिलीज

Sky Force Poster: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कल यानी 5 जनवरी को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। वहीं ये फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों पर रिलीज होगी।

Sky Force Poster: एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म स्काई फोर्स (Sky Force) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। स्काई फोर्स इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 5 जनवरी, 2025 को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस फिल्म का नया मोशन पोस्टर शेयर किया गया है।

Sky Force Poster

Sky Force Poster

फिल्म स्काई फोर्स के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक मोशन पोस्टर शेयर किए है। इस मोशन पोस्टर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। पोस्टर में अक्षय कुमार और वीर भारतीय वायु सेना के अधिकारियों के रोल में नजर आ रहे हैं। मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में देशभक्ति का गाना सुनाई दे रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-इस नए साल में Sky Force के साथ आसमान में उड़ान भरें। भारत के पहले और सबसे घातक हवाई हमले की अनकही कहानी। पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 05 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। वहीं 24 जनवरी 2025 को फिल्म रिलीज होगी।

End of Feed