Jolly LLB 3: अरशद वारसी और अक्षय कुमार को कोर्ट में लड़ते देखेंगे फैंस, सच्ची घटना पर आधारित है कहानी

Jolly LLB 3 : अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने अपकमिंग मूवी जॉली एलएलबी 3( Jolly LLB 3) पर बात की। इस साल सितंबर में रिलीज होने वाली इस कोर्ट रूम ड्रामा को तैयार कर लिया गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अरशद वारसी, हुमा कुरेशी जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं।

Jolly LLB 3 : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार( Akshay Kumar) इन दिनों अपनी फिल्म हाउसफुल 5( Housefull 5) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की ये फिल्म फैंस को खूब पसंद आ रही है। कॉमेडी फिल्मों के किंग कहे जाने वाले अक्षय कुमार के पास बैक टू बैक कई फिल्में हैं। हाउसफुल 5 के बाद अब वह सीधा जॉली एलएलबी 3 में नजर आने वाले हैं। उनकी ये मूवी इसी साल रिलीज होगी। हाल ही में अपनी बातचीत में एक्टर ने खुलासा किया कि उनकी ये फिल्म कैसी होने वाली है।

Jolly LLB 3

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar) ने हाल ही में पिंकविला से बातचीत में बताया कि जॉली एलएलबी 3कोर्टरूम-कॉमेडी फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित होगी। इस बारे में बात करते हुए अक्षय ने कहा, पार्ट 1 और पार्ट 2 में सच्ची घटनाएं हैं, इसलिए पार्ट 3 (जॉली एलएलबी 3) में भी कुछ सच्ची घटनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह और अरशद वारसी दोनों तीसरी किस्त में साथ आ रहे हैं और फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। अक्षय कुमार ने अरशद वारसी की तारीफ की और कहा कि वह कमाल के एक्टर हैं। प्यारे लड़के हैं उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया।

End of Feed