Akshay kumar ने करियर की खातिर 14 साल बाद मिलाया इस डायरेक्टर से हाथ, एक और कॉमेडी मूवी से मचाएंगे धमाल

Akshay Kumar Reunite With Director Priyadarshan For Comedy Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार को लेकर खबर है कि करियर को पटरी पर लाने के लिए उन्होंने करीब 14 सालों बाद फिल्ममेकर प्रियदर्शन से हाथ मिलाया है। दोनों एक कॉमेडी मूवी के लिए साथ आए हैं, जिसकी पुष्टि फिल्ममेकर ने की है।

Akshay Kumar Reunite With Director Priyadarshan For Comedy Movie: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार के खाते में इन दिनों कई मूवीज मौजूद हैं। 'बड़े मियां छोटे मियां' से लेकर 'हेरा फेरी 3' तक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) कई मूवीज से बॉलीवुड पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। वहीं हाल ही में अक्षय कुमार की झोली में एक और मूवी गिरती दिखाई दे रही है। दरअसल, अक्षय कुमार ने करीब 14 सालों बाद 'खट्टा-मीठा' डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) से हाथ मिलाया है। बताया जा रहा है कि दोनों कॉमेडी मूवी के लिए एक साथ आए हैं।

End of Feed