Singham Again Latest Update in Hindi: "सिंघम अगेन" हिंदुस्तान में अब तक की सबसे बड़ी कॉप (पुलिस) फिल्म होगी। यह संभावना तब जताई गई है, जब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने इसके लिए खास त्रिमूर्ति तैयार कर ली है। मेगा स्टार्स की इस तिकड़ी में अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी रहेंगे। वे दोनों इस मूवी में अपनी-अपनी जगह अहम भूमिकाएं अदा करेंगे।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइलः इंस्टाग्राम)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में विक्की कौशल समेत कुछ और स्टार्स भी नजर आएंगे। सूत्रों के हवाले से इस बारे में आगे बताया गया कि सिम्बा और सूर्यवंशी में जिस तरह सिंघम आता है, वैसे ही सिंघम अगेन में अक्षय कुमार की एंट्री (सूर्यवंशी के नाते) हो सकती है। वह पुलिस वालों की इस दुनिया में एटीएस चीफ के रूप में दिखाए जा सकते हैं और कहानी में जांच-पड़ताल के दौरान उनकी अहम भूमिका हो सकती है।
सूत्र की मानें तो फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण मोड़ पर मिशन में अजय देवगन के साथ शामिल होंगे। रणवीर (सिम्बा) भी शेट्टी की इस फिल्म में सबसे विचित्र चरित्र रहेगा और फिल्म निर्माता को पता है कि वह इस ट्रैक से क्या चाहता है। उन्होंने अपने पुलिसिया ब्रह्मांड में विभाग (पुलिस) की ताकत को ध्यान में रखते हुए सभी कथानक बिंदुओं को सिल दिया है और अब फिल्म को फ्लोर पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ऐसा बताया गया है कि सिंघम अगेन फिल्म अगस्त में अगले साल रिलीज हो सकती है। 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह सिने हॉल्स में दस्तक देगी। फिलहाल यह देश की सबसे बड़ी कॉप फिल्म बताई जा रही है और अजय देवगन इसमें लीड रोल में रहेंगे।
वैसे, साल 2017 में शेट्टी ने इन तीनों बड़े स्टार्स को सिम्बा (रणवीर लीड रोल में थे) में एक मंच पर लाकर खड़ा किया था। आगे के कुछ सालों में उन्होंने देवगन, सिंह और कुमार को अपने थ्री एस (S3 - सिंघम, सिम्बा और सूर्यवंशी) यूनिवर्स के अहम स्तंभ बनाया था।
