Akshay Kumar on Hera Pheri 3 Controversy: बीते कुछ दिनों से फिल्म हेरा-फेरी 3( Hera Pheri 3) चर्चा में बनी हुई है। अक्षय कुमार( Akshay Kumar) स्टार इस फिल्म की शूटिंग शुरू ही हुई थी कि अभिनेता परेश रावल( Paresh Rawal) ने इसे बीच में छोड़ दिया। परेश रावल के जाने से फिल्म मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी हताश हो गए थे। हालांकि वह दोबारा वापिस आएंगे या नहीं ये तो अक्षय कुमार ही बता सकते हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने बताया कि कानूनी कार्यवाही कैसी चल रही है और उम्मीद की कि जल्द ही मामला सुलझ सकता है।
अब इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने अपने विचार साझा किए हैं। पिंकवीला से खास बातचीत में अभिनेता से फिल्म के भविष्य के बारे में पूछा गया और मौजूदा हालात पर अक्षय ने खुलकर कहा, जो कुछ भी हो रहा है, वह आपके सामने हो रहा है। उन्होंने आगे कहा, मैं अपनी उंगलियाँ क्रॉस करके रख रहा हूँ। मुझे उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। फैंस को उम्मीद दिखाते हुए उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक ही होगा। मुझे पक्का पता है।
बताते चले कि कुछ समय पहले परेश रावल( Paresh Rawal) ने हेरा फेरी 3 से निकलने की बात कही थी। उन्होंने बताया था कि क्रिएटिव डिफरेंस होने की वजह से मैं फिल्म नहीं करना चाहता। इसके बाद अक्षय कुमार ने परेश रावल के खिलाफ कोर्ट केस किया था और उन्हें नुकसान के लिए जुर्माना भरने को कहा था। कानूनी कार्रवाई के बारे में बात करते हुए, अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने अपनी वकील पूजा तिड़के के माध्यम से पीटीआई को बताया, इसके गंभीर कानूनी परिणाम होंगे। इससे निश्चित रूप से फ्रैंचाइज़ी को नुकसान होगा।
