मैं हिंदी में बोलूंगा...' बॉलीवुड में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar on Hindi Language: बॉलीवुड इंडस्ट्री में भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अक्षय कुमार ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि वो हिंदी में ही बात करेंगे। एक समय इंडस्ट्री में अंग्रेजी का बोलबाला था लोग हिंदी में कम बात करते थे, हालांकि खिलाड़ी कुमार ने उस समय भी हिंदी को ही चुना था।

Akshay Kumar on Hindi Language: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला का प्रमोशन जोर-शोर से कर रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में चल रहे भाषा विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। अक्षय कुमार ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

akshay kumar (1)

pic credit-instagram

भाषा को लेकर चल रहे विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

अक्षय कुमार अब अपनी फिल्म भूत बंगला के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में अक्षय निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिर से काम कर रहे हैं। यह उनकी 15 साल बाद प्रियदर्शन के साथ री-यूनियन है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने इंडस्ट्री में भाषा को लेकर अपनी राय साफ-साफ बताई। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा, '90 के दशक में अवॉर्ड नाइट हो या कोई भी कार्यक्रम, मैं हमेशा हिंदी में ही बोलता था। आमतौर पर भी मैं हिंदी में ही बात करता हूं। कई बार ऐसे कॉन्क्लेव में जहां सब अंग्रेजी बोल रहे होते हैं, मैं हाथ जोड़कर कह देता हूं कि आप अंग्रेजी में बोलिए, लेकिन मैं हिंदी में बोलूंगा। यह मेरी सुविधा है।'

End of Feed