Akshay Kumar की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिन्दी रीमेक इस दिन होगा रिलीज, क्या फ्लॉप के सिलसिले पर लगेगा ब्रेक?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2023, 08:19 AM IST

Akshay Kumar film Soorarai Pottru Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म सोरारई पोटरु के हिन्दी रीमेक की रिलीज डेट अब जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया है। फिल्म को लेकर फैंस अभी से ही काफी एक्साइटेड हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोरारई पोटरु के हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे अक्षय कुमार।
  • फिल्म की रिलीज डेट जारी कर दी गई है।
  • अक्षय कुमार ने फिल्म का फर्स्ट लुक भी आउट कर दिया है।

Akshay Kumar film Soorarai Pottru Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की पिछली 6 फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई हैं। साल 2023 में रिलीज हुई इमरान हाशमी और अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई है। अब अक्षय कुमार जल्द से जल्द बॉक्स ऑफिस पर दमदार वारसी करने के लिए तरस रहे हैं। अक्षय कुमार के फैंस भी एक्टर से एक सुपरहिट फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब अक्षय कुमार 'सोरारई पोटरु' के हिन्दी रीमेक में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार से इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी फैंस को शेयर कर दी है। फिल्म की रिलीज डेट और फर्स्ट लुक अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Akshay Kumar upcoming Movie

Akshay Kumar upcoming Movie

1 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

अक्षय कुमार की इस अपकमिंग फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट हैं। उम्मीद जताई जा रही हैं कि इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की बॉक्स ऑफिस पर वापसी हो सकती है। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'सोरारई पोटरु' के हिंदी रीमेक का पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही पोस्टर में फिल्म की रिलीज डेट भी साफ-साफ दी गई है, जो कि 1 सितंबर, 2023 है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा, 'हम टेक ऑफ करने के लिए रेडी हैं।'

End of Feed