बॉलीवुड

Bholaa Advance Booking: ओपनिंग डे पर 'Drishyam 2' को भी पछाड़ देगी अजय देवगन की 'भोला'? शुरू हुई एडवांस बुकिंग

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 22, 2023, 09:20 AM IST

Bholaa Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म भोला को 31 मार्च 2023 को रिलीज किया जाना है। फिल्म को फिलहाल फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि भोला को दृश्मय 2 से भी बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।

Image

Bholaa Advance Booking Collection

Photo : IANS
KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन की फिल्म भोला की एडवांस बुकिंग हुई शुरू।
  • भोला का ओपनिंग डे कलेक्शन अच्छा रह सकता है।
  • फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Bholaa Advance Booking: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म भोला (Bholaa) की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म भोला को 31 मार्च 2023 को रिलीज किया जाना है। फिल्म को फिलहाल फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि भोला को दृश्मय 2 से भी बड़ी ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म 'भोला' तमिल फिल्‍म 'कैथी' का रीमेक है। इस फिल्म का हिन्दी डब पहले से ही ओटीटी पर मौजूद है। इस वजह से कई लोगों का मानना है कि 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर पिट सकती है। हालांकि सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म का ट्रेलर और टीजर को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर भी बेहतरीन रिस्पॉन्स देखने को मिला है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भोला के पहले तीन दिनों की एडवांस बुकिंग में करीब 1 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। जिसके बाद से ही अब उम्मीद जताई जा रही हैं कि फिल्म 'भोला' को 'दृश्‍यम 2' से अध‍िक बड़ी ओपनिंग मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी 'भोला'?

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'भोला' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो सकती है। फिल्म की एडवांस बुकिंग देखकर कुछ ऐसा ही लग रहा है। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। इसके साथ ही 'भोला' में दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और गजराव राव भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में कैमियो का भी जबरदस्त यूज देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार भोला में अमला पॉल और अभ‍िषेक बच्‍चन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर से ही पता चल रहा है कि भोला में दमदार वीएफएक्‍स का इस्‍तेमाल किया गया है, जिस वजह से सिनेमाघरों में फैंस को एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

बता दें कि 'दृश्‍यम 2' ने पहले दिन 14.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। अगर भोला की एडवांस बुकिंग भी 7-8 करोड़ रुपये तक की होती है तो यकीनन फिल्म दृश्यम 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article