Akshay Kumar Starrer OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो रही हैं। एक के बाद एक लगातार 4 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अब एक्टर के करियर पर गहरा संकट मंडरा रहा है। खुद अक्षय कुमार ने इस बात को माना है कि उन्हें अपनी फिल्मों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। क्योंकि अब ऑडियंस ऐसी फिल्में नहीं देखना चाहती है। ऐसे में एक्टर की कुछ सबसे सफल फिल्मों में से एक ‘OMG’ के सीक्वल OMG 2 की रिलीज पर भी संकट मंडरा रहा है। फिल्म के मेकर्स अब OMG 2 को सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की बात कर रहे हैं।
अक्षय कुमार की लगातार फ्लॉप फिल्मों की वजह से ओएमजी 2 के मेकर्स को भी सिनेमाघरों में रिलीज से फिल्म के फ्लॉप होने का डर सता रहा है। जिस वजह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि फिल्म के राइट्स अब डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म को ही बेच दिए जाएंगे।
सीधा OTT पर रिलीज होगी OMG 2
सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। फिल्म एक्सपर्ट क्रिस्टोफर कनगराज ने इस बात का खुलासा करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, 'अक्षय कुमार की फिल्म ओह माय गॉड 2 जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होगी। ये फिल्म वूट/जियो सिनेमा पर रिलीज हो सकती है।' अब सोशल मीडिया पर यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस का मानना है कि इससे अक्षय कुमार की ब्रान्ड वैल्यू पर भी काफी बुरा असर पड़ने वाला है। बता दें कि अभी तक फिल्म के मेकर्स की तरफ से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को जल्द से जल्द एक सुपरहिट फिल्म का इंतजार है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 'ओएमजी 2' के साथ ही टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' और इसके साथ ही फिल्म 'गोरखा' और 'कैप्सूल गिल' में नजर आने वाले हैं। आखिरी बार अक्षय कुमार फिल्म सेल्फी में नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई है।
