Bhooth Bangla: इस दिन रिलीज होगा अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर, लोग देखने के लिए हुए बेताब

Bhooth Bangla Trailer Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला पर सभी की नजरें टिकी हुई है। ये मूवी जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला के ट्रेलर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Bhooth Bangla Trailer Release Date: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही इस मूवी का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए। काफी समय से लोग फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे है। इस बीच अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार की मूवी का ट्रेलर इस दिन रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Bhooth Bangla Trailer Release Date

pic credit- bhooth bangla film

कब रिलीज होगी भूत बंगला का ट्रेलर

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, संजय दत्त और सारा अर्जुन अभिनीत फिल्म धुरंधर द रिवेंज अब तक के सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। इस फिल्म ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री का कॉन्फिडेंस बहुत बढ़ा दिया है। अब सभी की नजरें अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला पर हैं। इस फिल्म का टीजर 12 मार्च को जारी किया गया था और उसे दर्शकों का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला। उसके बाद से फैंस ट्रेलर की मांग कर रहे थे। अब बॉलीवुड हंगामा को पता चला है कि उनके इंतजार का अंत कुछ दिनों में होने वाला है। एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, 'मेकर्स का प्लान है कि ट्रेलर सोमवार 30 मार्च को लॉन्च किया जाए। कुछ दिनों में इस बारे में और साफ जानकारी मिल जाएगी। वे मानते हैं कि फिल्म की रिलीज से ठीक दो हफ्ते पहले प्रमोशनल वीडियो जारी करना सही रहेगा। टीजर में फिल्म की दुनिया और किरदारों का परिचय दिया गया था। ट्रेलर में प्लॉट के बारे में थोड़ी ज्यादा जानकारी मिलेगी और साथ ही फिल्म का ह्यूमर और पागलपन भी दिखेगा।

End of Feed