Akshay Kumar latest Post: आज यानी 9 अगस्त 2025 को पूरे देश में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध रही हैं। वहीं भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का संकल्प ले रहे हैं। बता दें कि बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री सितारे भी रक्षाबंधन मना रहे हैं। इस मौके पर सभी स्टार्स अपने फैंस को ढेर सारी बधाइयां भी दे रहे हैं। इस बीच अक्षय कुमार का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस नए पोस्ट को देख फैंस गदगद हो गए हैं।
pic credit- akshay kumar (instagram)
अक्षय कुमार ने ऐसे मनाई राखी
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बहन अलका भाटिया से राखी बंधवाते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने एक कैप्शन भी लिखा है, जिसे पढ़कर लोग भावुक हो गए है। अक्षय ने लिखा, 'आंखें बंद है तो मां दिख रही है और आंखें खोलकर तेरी मुस्कान। लव यू अलका हैप्पी राखी।' अक्षय कुमार का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को खिलाड़ी कुमार का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है। फैंस इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हुए अक्षय और उनकी बहन पर प्यार लुटा रहे हैं।
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्में
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 रिलीज हुई, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। हाउसफुल 5 ने बॉक्स ऑफिस पर भी मोटी कमाई की है। इस मूवी से अक्षय कुमार ने वापसी कर ली है। बीते कुछ सालों से अक्षय कुमार की फिल्में फ्लॉप साबित हो रही थी लेकिन अब अक्षय एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर बादशाह बन गए हैं। अक्षय कुमार की कई फिल्में पाइलपाइन में भी है। इस लिस्ट में हेरा फेरी 3 से लेकर भूत बंगला तक के नाम शामिल है। अक्षय की इन मूवीज का लोग इंतजार कर रहे हैं।
