'महाकाल चलो' गाने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय कुमार ने दिया मुंहतोड़ जवाब, शिवलिंग को गले लगाने पर बोले वह मेरे माता-पिता

Akshay Kumar React on Mahakaal Chalo song Trolling: अक्षय कुमार ने अपने गाने महाकाल चलो की ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। अभिनेता ने उन लोगों को साफ कह दिया है जो उन्हें शिवलिंग को गले लगाने पर ट्रोल कर रहे थे। अक्षय कुमार ने इस मामले में कोई माफी नहीं मांगी है।

Akshay Kumar React on Mahakaal Chalo song Trolling: अभिनेता अक्षय कुमार( Akshay Kumar) ने हाल ही में अपना भक्ति सॉन्ग लॉन्च किया था। गाने का नाम था महाकाल चलो( Mahakaal Chalo ) , इस गाने को जितना फैंस ने प्यार दिया उतना ही इसे ट्रोल भी किया गया। अक्षय कुमार के इस गाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी। पुरोहित संघ के लोगों ने अक्षय कुमार पर सनातन धर्म का अपमान करने का आरोप तक लगाया था। अब इन्हीं सब बातों पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Akshay Kumar React on Mahakaal Chalo song Trolling

हाल ही में अक्षय कुमार( Akshay Kumar) अपनी अपकमिंग फिल्म 'कन्नपा( Kannappa) ' के इवेंट में नजर आए। इस फिल्म में अक्षय कुमार भगवान शिव का किरदार कर रहे हैं। बातचीत के दौरान अक्षय कुमार ने गाने वाला मुद्दा भी उठाया। एक्टर ने कहा कि कुछ लोगों को मेरे गाने से आपत्ति है कि मैंने शिवलिंग को गले लगाया , इसके जवाब में मैं कहना चाहता हूं कि मेरे माता-पिता ने हमें यही बताया है कि भगवान हमारे माता-पिता होते हैं और अपने माता-पिता को गले लगाना कोई बुरी बात नहीं है। मेरी शक्ति वहीं से आती है और मेरी भक्ति इसी में है, अगर मेरी भक्ति को कोई गलत कहता है तो इसमें मेरा क्या कसूर है।

End of Feed