Akshay Kumar and Raveena Tandon in Welcome 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि लगभग 19 साल बाद दोनों एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही दोनों स्टार्स के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। वेलकम 3 काफी समय से सुर्खियां बटोर रही है और एक ताजा रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार फिल्म में एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रवीना को वेलकम 3 में लीड एक्ट्रेस के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Akshay Kumar and Reveena Tandon in Welcome 3
यह भी पढ़ें- Ameesha Patel के परिवार ने Gadar 2 को ठुकराने की दी थी सलाह, कहा- 'अब कोई नहीं देखेगा..'
19 साल बाद एक साथ दिखेंगे अक्षय-रवीना?
अगर रवीना और अक्षय वेलकम 3 के लिए एक साथ आते हैं, तो यह 19 साल बाद दोनों की एक साथ बड़े पर्दे पर वापसी होने वाली है। दोनों सितारों ने आखिरी बार 2004 की फिल्म आन: मेन एट वर्क के लिए स्क्रीन शेयर की थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवीना टंडन और अक्षय कुमार की सगाई 1990 के दशक में हुई थी। हालांकि, कुछ समय बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। हालांकि इसी साल रवीना ने खुलासा किया था कि वह और अक्षय अभी भी अच्छे दोस्त हैं।
