Akshay Kumar-Priyadarshan's New Movies: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने लगभग 14 सालों के बाद हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) के लिए हाथ मिलाया। क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से शानदार रिव्यू मिलने के बाद यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही है। यह मूवी जल्द ही अपने बजट को क्रॉस कर लेगी। 'भूत बंगला' की सफलता को देखने के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन को लेकर खबर सामने आई है कि ये जोड़ी 2 और नई फिल्मों के लिए साथ आने वाली है।
2 नई फिल्मों के लिए साथ आएंगे अक्षय-प्रियदर्शन (Pic Credit: Instagram)
प्रियदर्शन की 2 फिल्मों में नजर आएंगे अक्षय कुमार
हिंदुस्तान टाइम्स से जुड़े सूत्र के मुताबिक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनने जा रही अक्षय कुमार स्टारर फर्स्ट हॉरर कॉमेडी को साल 2027 में जनवरी महीने से शुरू कर दिया जाएगा। अक्षय कुमार को 'भूत पुलिस' में लीड रोल के लिए कास्ट किया है, जिसे प्रियदर्शन ही डायरेक्ट करेंगे। फिलहाल टीम सेकंड की तलाश में है, जिसे अक्षय कुमार के अपोजिट देखा जाएगा। जल्द ही जल्द पूरे चीजें फाइनल होने के बाद आगे की तैयारियां शुरू कर दी जाएंगे। (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office: नहीं रुक रही Ranveer Singh स्टारर की कमाई, 39वें दिन कमाए इतने रुपये)
प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनने जा रहें अक्षय कुमार की इन दोनों फिल्मों को जाने-माने निर्माता रमेश तौरानी प्रोड्यूस करेंगे। पोर्टल के मुताबिक रमेश तौरनी ने कन्फर्म कर दिया है कि अक्षय और प्रियदर्शन की दोनों फिल्में उनके द्वारा निर्मित होंगी। (इसे भी पढ़ें: 'किल' की सफलता के बाद बनेगा सेकंड पार्ट, एनएसजी कमांडो के रोल में नजर आएंगे Lakshya?)
अक्षय-प्रियदर्शन ने साथ में दी हैं कई फिल्में
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने साथ में 'हेरा फेरी', 'गर्म मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' जैसी कई फिल्में साथ में की हैं। 'भूत बंगला' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस मूव ने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'हैवान' को आने वाले दिनों में रिलीज किया जाएगा, जिसमें सैफ अली खान भी नजर आएंगे।
