'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद साथ में कॉमेडी फिल्म करेंगे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन !! मचेगा तहलका

Akshay Kumar Join Priyadarshan's Next: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को एक बड़ी खबर सामने है। 'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद अब अक्षय कुमार और प्रियदर्शन कॉमेडी फिल्म साथ में करते दिखेंगे।

Akshay Kumar Join Priyadarshan's Next: अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। अक्षय कुमार इन दिनों हॉरर कॉमेडी मूवी 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस हफ्ते रिलीज होने जा रही है, जिसका इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। 'भूत बंगला' की रिलीज से पहले ही फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज मिलने जा रहा है। 'भूत बंगला' और 'हैवान' के बाद अब अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को प्रियदर्शन (Priyadarshan) की अपकमिंग हॉरर कॉमेडी में देखा जाएगा।

Akshay Kumar Join Priyadarshan's Next

प्रियदर्शन की नेक्स्ट में दिखेंगे अक्षय कुमार (Pic Credit: Instagram)

साथ में कॉमेडी मूवी करेंगे अक्षय-प्रियदर्शन

वैरायटी इंडिया की ताजा जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक बाद फिर फुल कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिलाने का प्लान किया है। इस मूवी को जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारियां जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि इस साल अगस्त या सितंबर में चीजें फाइनल कर दी जाएंगी। एक प्रोजेक्ट जिसका प्रस्ताव दिया गया है, वह 2024 की हॉरर-कॉमेडी 'भूत पुलिस' का सीक्वल है। मगर इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है। (इसे भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन-दीपिका पादुकोण की 'Raaka' में Shah Rukh Khan का होगा कैमियो !! हिल उठेंगे बॉक्स ऑफिस)

End of Feed