Anees Bazmee की फ्रेश फैमिली कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार की हुई एंट्री, 2026 में शुरू होगी शूटिंग

Akshay Kumar's Next With Anees Bazmee: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) ने एक नई फ्रेश फैमिली कॉमेडी मूवी के लिए अक्षय कुमार को फाइनल किया है। अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की इस मूवी की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।

Akshay Kumar's Next With Anees Bazmee: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की किस्मत खूब चमक रही है। अभिनेता को एक के बाद एक बड़े-बड़े डायरेक्टर्स की फिल्में ऑफर हो रही हैं। 'हाउसफुल 5' और 'जॉली एलएलबी 3' में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद अब अक्षय कुमार के हाथ अनीस बज्मी (Anees Bazmee) की नई फैमिली कॉमेडी मूवी लग गई है। इससे पहले भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बज्मी एक-साथ कई फिल्मों के लिए साथ आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि अनीस बज्मी इस मूवी को अगले साल फ्लोर पर लेकर जाएंगे।

Akshay Kumar's Next With Anees Bazmee

Pics Credit: IMDb

फ्रेश फैमिली कॉमेडी के लिए बनेगी अक्षय कुमार-अनीस बज्मी की जोड़ी

ऐसी अफवाहें थी कि अनीस बज्मी की इस कॉमेडी-मूवी का टाइटल 'राम और श्याम' होगा। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अनीस बज्मी ने एक फैमिली कॉमेडी मूवी के लिए हाथ मिलाया है लेकिन वो 'राम और श्याम' नहीं होगी। अनीस बज्मी ने अक्षय कुमार के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। यह एक फ्रेश फैमिली कॉमेडी मूवी होगी। अनीस बज्मी और अक्षय कुमार के इस प्रोजेक्ट का निर्माण तेलुगू फिल्म निर्माता दिल राजू अपने बैनर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस के तहत करेंगे।

End of Feed