Golmaal 5: पूरी हो गई Ajay Devgn की मूवी की शूटिंग, फैंस हुए एक्साइटेड

Golmaal 5 Update: ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन और अक्षय कुमार समेत स्टारकास्ट की फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है।

Golmaal 5 Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म ‘गोलमाल 5’ (Golmaal 5) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस फिल्म पर सभी की नजरें टिकी हुई है। फिल्म में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार नजर आने वाले हैं। इस बीच रोहित शेट्टी की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैआइए जानते है इस रिपोर्ट में...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'किसी अच्छे व्यक्ति का इंतजाम...' Mallika Sherawat ने Shweta Tiwari को दिया ऑफर)

Golmaal 5 Update (2)

गोलमाल 5 को लेकर आया अपडेट (pic credit-instagram)

गोलमाल 5 को लेकर आया अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म के ज्यादातर डायलॉग और बाकी सीन फिल्माए जा चुके हैं। अब टीम को सिर्फ दो गानों की शूटिंग करनी बाकी है, जिनमें फिल्म का टाइटल ट्रैक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इन दोनों गानों में अक्षय कुमार, अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शर्मन जोशी नजर आएंगे। बाकी गानों की शूटिंग अगले कुछ महीनों में पूरी किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में ऊटी में फिल्म का एक अहम शूटिंग शेड्यूल भी पूरा किया गया, जिसमें शर्मन जोशी ने ज्यादातर सीन फिल्माए।

End of Feed