अक्षय कुमार की हीरोइन बनी दूसरी बार मां, प्यारे से बेटे की दिखाई झलक

अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के बाद बी-टाउन की एक और हसीना एमी जैक्सन ने बेबी बॉय का वेलकम किया है। एक्ट्रेस ने इस गुड न्यूज के साथ बेटे का नाम भी रिवील कर दिया है। एमी जैक्सन ने 2022 में एड को डेट करना शुरू किया था और 2024 में उनसे शादी कर ली थी और अब वो माता-पिता बने है।

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हीरोइन एमी जैक्सन ने 24 मार्च को अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने बच्चे के जन्म की घोषणा कर फैंस को गुडन्यूज दी है। अब फैंस कपल को बधाईयां दे रहे हैं। एमी जैक्सन और अक्षय कुमार सिंह इज ब्लिंग और क्रैक जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने बेटे का क्या नाम रखा है।

एमी जैक्सन

एमी जैक्सन

एमी जैक्सन पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने क्टर और म्यूजिशियन एड वेस्टविक से शादी रचाई थी। एड वेस्टविक ने अपने बेटे और मॉमी एमी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ बेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में एमी अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आ रही है। वही दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने बेटे को किस कर रही है। एमी जैक्सन ने अपने नन्हे बच्चे का नाम ऑस्कर (Oscar) रखा है। कपल ने फैंस को खूबखबरी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया-"दुनिया में आपका स्वागत है बेबी ब्वॉय। ऑस्कर एलेक्जेंडर वेस्टविक।"

End of Feed