EXCLUSIVE: 'रामायण' में पहले दशरथ बनना चाहते थे Ajinkya Deo, ऑडिशन के बाद बदला गया रोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 2, 2026, 10:32 AM IST

Ajinkya Deo on Ramayana Movie Role: रामायण (Ramayana) को लेकर हर दिन नई जानकारी सामने आ रही है। अब अजिंक्य देव ने खुलासा किया है कि उन्होंने पहले एक अलग किरदार के लिए ऑडिशन दिया था।

Ajinkya Deo on Ramayana Movie Role: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण (Ramayana) इस समय बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। फिल्म से जुड़े कलाकारों और किरदारों को लेकर लगातार नई-नई बातें सामने आ रही हैं। अब फिल्म में गुरु विश्वामित्र (Guru Vishwamitra) का किरदार निभा रहे एक्टर अजिंक्य देव (Ajinkya Deo) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म में उनकी एंट्री जिस किरदार से हुई, शुरुआत में बात वैसी बिल्कुल नहीं थी। Zoom को दिया ये बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ajinkya Deo on Ramayana Movie Role

फिल्म रामायण को लेकर हुआ नया खुलासा (Image Source: AI)

अजिंक्य देव ने किया ये खुलासा

Zoom के खास इंटरव्यू में अजिंक्य देव ने रामायण में राजा दशरथ के किरदार के लिए ऑडिशन देने का समय याद किया। एक्टर ने कहा, 'जब उन्होंने मुझसे संपर्क किया, वो करीब तीन-चार साल पहले की बात है। ठीक याद नहीं, लेकिन लगता है 2023 में उन्होंने मेरे ऑडिशन लिए थे। उन्होंने मुझसे राजा दशरथ का रोल करने को कहा था। उस समय चीजें अलग थीं। मैंने अपना ऑडिशन भेजा, इंतजार किया। थोड़ा हिचकिचा रहा था क्योंकि ये इतनी बड़ी फिल्म है। नमित मल्होत्रा बहुत अच्छे दोस्त हैं और शानदार इंसान भी। और बेशक नीतेश तिवारी के साथ काम करना भी एक बड़ा कारण था।'

End of Feed