Drishyam 3: अजय देवगन अक्टूबर से शुरू करेंगे 'दृश्यम 3' की शूटिंग, 2026 के इस खास दिन होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 21, 2025, 06:10 PM IST

Drishyam 3 Release Date: बॉलीवुड फेमस स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की रिलीज डेट को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट सामने साथ ही साथ शूटिंग को लेकर भी अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म दृश्यम 3 कब रिलीज होने वाली है।

Drishyam 3 Release Date: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की सुपरहिट थ्रिलर फिल्म सीरीज दृश्यम (Drishyam) के तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर अभी हाल ही में दो नए अपेडट सामने आए हैं। खबर के मुताबिक फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है और इसकी रिलीज डेट भी फाइनल हो गई है। इसको लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और कब रिलीज किया जाएगा।

Drishyam 3 Release Date

कब रिलीज होगी 'दृश्यम 3'

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म दृश्यम 3 एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन फिल्म दृश्यम 3 की शूटिंग 2 अक्टूबर 2025 से शुरू करेंगे और ये फिल्म गांधी जयंती 2026 यानी 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस डेट का दृश्यम फ्रेंचाइजी के साथ खास कनेक्शन है, क्योंकि फिल्म की कहानी में 2 अक्टूबर का जिक्र हमेशा अहम रहा है। फिल्म की शूटिंग 3 महीने तक चलेगी, जिसमें महाराष्ट्र की असली लोकेशन्स और स्टूडियो सेट्स का इस्तेमाल होगा। अजय ने इस फिल्म के लिए अपनी डेट्स पहले ही बुक कर ली हैं। इस खबर को जान फैंस गदगद हो गए हैं।

End of Feed