Ajay Devgn: ‘बेबी’ और ‘अय्यारी’ डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ इस फिल्म में दिखेंगे अजय देवगन, एक्टर ने की घोषणा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 07:49 PM IST

Ajay Devgn Upcoming Films: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इस समय कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इस बीच अभिनेता ने डायरेक्टर नीरज पांडे के साथ एक और फिल्म की घोषणा कर दी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होने जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अजय देवगन ने नीरज पांडे के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की।
  • नीरज पांडे बेबी और अय्यारी जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं।
  • इस फिल्म की घोषणा अजय देवगन ने सोशल मीडिया हैंडल पर की है।

Ajay Devgn Upcoming Bollywood Film: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने निर्देशक नीरज पांडे के साथ अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी घोषणा की है। अजय देवगन आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।

Ajay Devgn Upcoming Film

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन

अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘@neerajpofficial और मैं जल्द ही एक साथ एक फिल्म शुरू करने जा रहे हैं और यह फिल्म 16 जून, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।’

End of Feed