Ajay Devgn ने 19 साल बाद किया Anubhav Sinha को माफ, मिलाया बिग बजट मूवी के लिए हाथ

साल 2007 में अजय देवगन और अनुभव सिन्हा के बीच अनबन हो गई थी, जो मामला 19 सालों के बाद निपट गया है। खबरें हैं कि ये दोनों एक बिग बजट मूवी के लिए साथ आ रहे हैं।

एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक कहावत काफी फेमस है कि यहां पर कोई भी परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। वक्त के हिसाब से यहां पर रिश्ते बदलते रहते हैं। अब अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की 19 साल पुरानी दुश्मनी को ही ले लीजिए, जो आखिरकार खत्म हो गई है। मिड-डे की रिपोर्ट की मानें तो साल 2007 में फिल्म कैश के दौरान अजय देवगन और अनुभव सिन्हा की अनबन शुरू हुई थी जो आखिरकार खत्म हो गई है और दोनों ने टी-सीरीज के लिए एक मेगा बजट मूवी में साथ काम करने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने दिखाया ईरान में बना 134 साल पुराना भगवान विष्णु मंदिर)

Ajay Devgn ने 19 साल बाद मिलाया Anubhav Sinha संग हाथ

Ajay Devgn ने 19 साल बाद मिलाया Anubhav Sinha संग हाथ

Anubhav Sinha के साथ फिल्म करेंगे Ajay Devgn

अजय देवगन ने साल 2007 में अनुभव सिन्हा के साथ कैश नाम की एक मेगा बजट फिल्म की थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया था। बीते साल अनुभव सिन्हा ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि कैश के फ्लॉप होने के बाद 18 सालों से अजय देवगन ने उनसे बात नहीं की है। हालांकि अब दोनों के बीच में चीजें ठीक होती दिख रही हैं क्योंकि इन दोनों ने एक बिग बजट मूवी के लिए हाथ मिलाने का फैसला लिया है। (ये भी पढ़ें: Mouni Roy ने सूरज नांबियार से नहीं ली एक भी चवन्नी, एक्स-पति ने बताया तलाक का सच; दिशा पाटनी का किया बचाव!)

End of Feed