Maidaan Trailer: अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैदान जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म मे अजय फुटबॉल कोच की भूमिका निभा रहे हैं। एक्टर ने अपनी फिल्म भोला के ट्रेलर के साथ मैदान का टीजर रिलीज किया था। फिल्म का टीजर दर्शकों को बेहद पसंद आया था। मैदान के टीजर ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने मैदान के ट्रेलर का फर्स्ट रिव्यू ट्विटर पर शेयर किया है। कोमल नाहट ने फिल्म के ट्रेलर को रोंगटे खड़े कर देने वाला बताया है।
Maidaan Trailer (credit pic: instagram)
कोमल ने ट्वीट कर लिखा, बोनी कपूर, जी स्टूडियोज और अमित शर्मा की मैदान का ट्रेलर शानदार है। अगर आप इस देश से प्यार करते हैं तो ट्रेलर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसकी गैरेंटी है। आपको ये स्पोर्ट्स बॉयोपिक जरूर देखनी चाहिए।
कोमल नाहटा ने दिया मैदान के ट्रेलर का रिव्यू
मैदान में भारतीय फुटबॉल के गोल्डन डेज पर आधारित है। फिल्म में अज कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं जिन्हें भारतीय फुटबॉल का पिता माना जाता है। रहीम 1950 से 1963 तक भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के मैनेजर थे। एक्टर ने फिल्म की टीजर शेयर करते हुए लिखा था, मैदान में उतरेंगे ग्यारह लेकिन दिखेंगे एक। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है।
