एक्ट्रेस जरीना वहाब (Zarina Wahab) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जरीना के लिए उनका ये जन्मदिन बेहद खास है। एक्ट्रेस के बेटे सूरज पंचोली सभी आरोपों से बरी हो चुका है। सूरज को जिया खान सुसाइड केस में मुख्य आरोपी बनाया गया था। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा कि पिछले 10 साल में पहली बार मैं अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हूं। हमारी सभी खुशियां जैसे रुक सी गई थी।
एक्ट्रेस ने कहा, मेरा बेटा सूरज सभी आरोपों से बरी हो गया है। उसे पिछले 10 साल से उस गुनाह की सजा मिली जो उसने किया नहीं था। पिछले 10 साल से हमारे लिए ईद, दिवाली सभी खुशियां रुकी हुई थी। हम कैसे कोई खुशी मना सकते थे जब हमारे बेटे के सिर पर तलवार लटक रही थी। हमारे परिवार के लिए ये 10 साल किसी नर्क से कम नहीं है।
10 साल बाद एक्ट्रेस मना रही हैं जन्मदिन
एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैंने अपने बेटे को दर्द में देखा है। लेकिन मैं खुद को बेबस महसूस करती थी। मैं अक्सर सोचती थी कि काश मैं अपने बेटे के लिए कुछ कर पाओ। लेकिन मैं बेबस थी। हमें न्याय मिला। मैं इस बात से खुश हूं। एक्ट्रेस पिछले 15 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। एक्ट्रेस ने टीवी और सिल्वर स्क्रीन दोनों पर काम किया है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। लोग उनके काम को बेहद पसंद करते हैं।
