बॉलीवुड

Aditya Roy Kapoor की आंखों में डूबी नजर आईं Ananya Pandey, एक बार फिर वायरल हुईं नए कपल की PICS

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 18, 2023, 08:13 AM IST

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का रिलेशनशिप बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है। अब एक बार फिर दोनों की रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जहां वह एक दूसरे की तरफ रोमांटिक अंदाज देखते हुए दिख रहे हैं।

Image

Ananya Pandey and Aditya roy kapoor spotted

Aditya Roy Kapoor and Ananya Pandey relationship: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Pandey) का रिलेशनशिप बीते कई महीनों से सुर्खियों में बना हुआ है। कुछ समय पहले दोनों को लिस्बन में स्पॉट किया गया है, जहां वह एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज के वायरल होने के बाद अब यह साफ हो गया है कि अनन्या और आदित्य एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच अब एक बार फिर दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में अनन्या और आदित्य पोर्तुगल के एक रेस्तरां में बैठे नजर आ रहे हैं। इस बीच अनन्या, आदित्य की आंखों में डूबी नजर आ रही हैं। दोनों की ये रोमांटिक तस्वीर काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

एक बार फिर साथ नजर आए आदित्य-अनन्या

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का रिलेशन काफी समय से चर्चा में बना हुआ हैं, हालांकि अभी तक ना ही आदित्य और ना ही अनन्या की तरफ से इसपर कोई रिएक्शन सामने आया है। दोनों ही अपने रिश्ते की सीक्रेट रखने के बारे में सोच रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर एक के बाद एक उनकी रोमांटिक फोटोज सामने आ रही हैं। दोनों ही अपने काम से छुट्टी लेकर फिलहाल वेकेशन के मजे ले रहे हैं। इस बीच आदित्य और अनन्या को एक साथ देख फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों पर फैंस के क्यूट कमेंट्स सामने आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article