Merry Christmas Poster: कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी फिल्म मेरी क्रिसमस को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में कैटरीना के साथ विजय सेतुपति लीड रोल में हैं। पहली बार कैटरीना और विजय साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। दर्शक इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में कैटरीना और विजय साथ में दिखाई दे रहे हैं। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को भी बदल दिया है। पहले मेरी क्रिसमस को 25 दिसंबर 2023 को रिलीज करने वाले थे। अब फिल्म की डेट बदल गई है।
मेरी क्रिसमस अब 15 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। श्री राम राघवन ने अंधाधुंध, मोनिका और ओह मॉय डार्लिंग जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।
इस दिन रिलीज होगी मेरी क्रिसमस
मेरी क्रिसमस में विजय कैटरीना के अलावा संजय आनंद, टीनू आनंद, संजय कपूर, विनय पाठक मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को हिंदी और तमिल वर्जन में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में राधिका आप्टे भी कैमियो रोल में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर फैंस काफी क्रेजी है। मेरी क्रिसमस से पहले कैटरीना फोन भूत में नजर आई थी। इस फिल्म में कैटरीना के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर लीड रोल में थे। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना सलमान खान के साथ टाइगर 3 में नजर आएंगी। इस फिल्म में इमरान हाशमी भी मुख्य भूमिका में है। वहीं, विजय सेतुपति शाहरुख खान के साथ जवान में दिखाई देंगे।
