अजय देवगन ने हॉरर फिल्म के लिए इस डायरेक्टर से मिलाया हाथ, जुलाई से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 23, 2026, 03:50 PM IST

Ajay Devgn New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अजय देवगन अपनी नई फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अजय देवगन इस बार हॉरर फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर गदर काटने वाले हैं।

Ajay Devgn New Movie: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की फिल्मों से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। जो फैंस को अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों के लिए बेताब कर रही है। इन सब के बीच अजय देवगन का नाम एक और फिल्म से जुड़ रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। तो चलिए जानते है अजय देवगन का नाम किस फिल्म से जुड रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है।

Ajay Devgn New Movie

Image Source: IMDb

हॉरर फिल्म में नजर आएंगे अजय देवगन

एक्टर अजय देवगन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म है। Pinkvilla रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन अब फिर से हॉरर फिल्मों की दुनिया में वापस आ रहे हैं। ये प्रोजेक्ट अभी प्री-प्रोडक्शन में है और अजय देवगन के साथ रोहित जुगराज की ये खास साझेदारी है। रोहित जुगराज पंजाबी सुपरहिट फिल्मों जैसे सरदारजी और सरदारजी 2 के लिए जाने जाते हैं। कुमार मंगत इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। अभी फिल्म का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन ये एक हाई-कॉन्सेप्ट हॉरर कहानी होगी। फिल्म की कहानी बहुत माहौल वाली है, जो आम हॉरर फिल्मों से अलग है। फिल्म का बड़ा हिस्सा लंदन में शूट होगा। फिल्म के लिए कास्टिंग चल रही है। टीम अजय देवगन की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस के साथ अच्छा मेल खाने वाली पूरी टीम बनाने की कोशिश में है। ये प्रोजेक्ट इसलिए भी खास है क्योंकि अजय देवगन 2003 में आई अपनी फिल्म भूत के बाद अब फिर से प्योर हॉरर जॉनर में लौट रहे हैं। फिल्म की जुलाई से शूटिंग शुरू होने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

End of Feed