क्या बनने वाली है Drishyam 4? अजय देवगन ने दिया जवाब

Drishyam 4 Update: ‘दृश्यम 3’ के ट्रेलर के बाद चौथे पार्ट की चर्चा तेज हो गई है। इस बीच अजय देवगन ने कहा कि फिलहाल तीसरा पार्ट ही इस कहानी का आखिरी हिस्सा है।

Drishyam 4 Update: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आज फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इसी बीच ‘दृश्यम 4’ (Drishyam 4) को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन से फिल्म के अगले पार्ट को लेकर सवाल पूछा गया। अजय ने साफ किया कि फिलहाल ‘दृश्यम 3’ ही इस कहानी का आखिरी हिस्सा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, यह कोई नहीं जानता। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Toxic फ्लॉप होने के बाद गम में डूब गए थे Yash, Jaidev Mohan ने किया खुलासा)

Drishyam 4 Update

‘दृश्यम 4’ को लेकर आया अपडेट (pic credit-drishyam movie)

‘दृश्यम 4’ को लेकर आया अपडेट

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर बुधवार, 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत शामिल हुए। फिल्म के नाम से साफ है कि यह कहानी का आखिरी हिस्सा है। हालांकि, मलयालम फिल्म के मेकर्स की ओर से नए पार्ट का ऐलान होने के बाद हिंदी वर्जन के चौथे पार्ट को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई थी। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन से जब ‘दृश्यम 4’ को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने इन अटकलों पर रोक लगा दी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में क्या होगा, इसके बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता।

End of Feed