Ajay Devgn Raid 3 Big Update: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन अपनी एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। अजय देवगन की फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। जो फैंस को एक्टर की मूवी के लिए बेताब कर रहे हैं। इन सब के बीच अजय देवगन की फिल्म रेड 3 (Raid 3) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को लेकर क्या बड़ा अपडेट सामने आया है।
Image Source: Netflix
'रेड 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट
एक्टर अजय देवगन की फिल्म रेड 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म रेड 3 को लेकर सामने आया एक अपडेट हैं। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को बड़े स्तर पर बनाने की तैयारी कर रही हैं। फिल्म रेड 3 की स्क्रिप्ट को लेकर काम किया जा रहा है। अजय देवगन की इस फिल्म की शूटिंग साल 2026 से शुरू हो सकती है और फिल्म को साल 2026 के अंत तक बड़े पर्दे पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट् में आगे बताया गया कि अजय देवगन और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता (Rajkumar Gupta) की जोड़ी फिल्म रेड 3 के लिए फिर से साथ आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद अजय देवगन की फिल्म रेड 3 को का इंतजार कर रहे फैंस खुशी से झूम उठे। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म रेड 3 को लेकर अभी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है। जिसका हर किसी को इंतजार है।
'रेड 2' ने मचाया था धमाल
राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 242.57 करोड़ु रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर (Vaani Kapoor), रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) अहम रोल में थे। फिल्म रेड 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
