Ajay Devgan Post for Kajol Devgan: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल देवगन( Kajol Devgan) आज पूरे 51 साल की हो गई है। 20s की मशहूर एक्ट्रेस किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी फिल्मों उनके किरदारों और उनके गानों के लोग बिग फैन हैं। काजोल देवगन को लोग आज भी कुछ कुछ होता है कि अंजली के रूप में याद करते हैं। आज इस खुशी के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। दोस्तों से लेकर रिश्तेदारो तक हर किसी ने काजोल को जन्मदिन की बधाई दी है। खैर सबसे खास बधाई है उनके पति अजय देवगन ( Ajay Devgan) की तरफ से जिन्होंने एक्ट्रेस की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर कर प्यार बरसाया है।
Image Source: Instagram Ajay Devgan
अभिनेता अजय देवगन( Ajay Devgan) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काजोल की दो खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। एक फोटो पुरानी है तो दूसरी फोटो लेटेस्ट है। ये दोनों ही फोटो ब्लैक एंड व्हाइट लुक में हैं। इन फोटोज के साथ अजय ने लिखा है "मैं बहुत कुछ कहना चाहता हूं... पर तुम आंखें घुमा दोगी। जन्मदिन की बधाई हो मेरी पसंदीदा" उनकी इस पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं और अपनी फेवरेट हसीना को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
बाद करें काजोल देवगन( Kajol Devgan) के वर्क फ्रंट की तो वह हाल ही में "मां" में नजर आई थी। उनकी इस हॉरर-ड्रामा फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था। फिल्म ने 51 करोड़ करीब कलेक्शन किया था। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म ने अबतक 27.25 करोड़ की कमाई की है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं।
