Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan के 19वीं सालगिरह पर मिले दिल, तलाक की अफवाह को रौंद दिखाई फैमिली फोटो

Aishwarya Rai Shares Family Photo On 19th Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने शादी की 19वीं सालगिरह पर फैमिली फोटो शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।

Aishwarya Rai Shares Family Photo On 19th Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में रहते हुए कई हिट फिल्में की हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी की आज 19वीं सालगिरह है। दोनों बॉलीवुड के चहीते कपल्स में से एक हैं। ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बीते कुछ वक्त से रिश्तों में दरार की खबरों के कारण भी चर्चा में रहे। हालांकि अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में अपने और ऐश्वर्या राय की तलाक की अफवाहों को 'मनगढ़ंत' बताया था। वहीं अब शादी की 19वीं सालगिरह पर ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में ऐश्वर्या राय ने अपनी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। यह भी पढ़ें: झूठी निकलीं Aishwarya Rai-Abhishek Bachchan की तलाक की खबरें! बेटी संग जलसा के बाहर स्पॉट हुईं एक्ट्रेस

aishwarya rai abhishek bachchan (1)

ऐश्वर्या राय ने शादी की सालगिरह पर शेयर की फैमिली फोटो, फोटो क्रेडिट- ऐश्वर्या राय इंस्टाग्राम

    ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) ने इंस्टाग्राम पर दो सेल्फीज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं। पहली फोटो में तीनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखने लायक रही। वहीं अगली सेल्फी में भी ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और आराध्या बच्चन एक साथ दिखाई दिये। इन तस्वीरों को साझा करते हुए ऐश्वर्या राय ने कैप्शन में हार्ट शेप इमोजी शेयर किया। ऐश्वर्या राय की इन तस्वीरों पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और उन्हें व अभिषेक बच्चन को शादी की सालगिरह की बधाइयां दे रहे हैं। चंद मिनट पहले साझा हुई इन फोटोज पर अभी तक हजारों लाइक्स की बरसात हो चुकी है। यह भी पढ़ें: Salman Khan का नया लुक इंटरनेट पर हुआ वायरल, लोगों को आई 'हम दिल दे चुके सनम' के दिनों की याद

    End of Feed