Aishwarya Rai Bachchan's Mother Cancer Battle: ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का भाभी श्रीमा राय (Shrima Rai) के साथ उनका रिश्ता इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है। बीते दिन कुछ खबरें सामने आ रही थीं कि श्रीमा के साथ उनका रिश्ता काफी अच्छा नहीं है। हालांकि इसको लेकर कोई पुख्ता खबर तो सामने नहीं आई बल्कि इन्हें सिर्फ अफवाहें ही समझना सही है। ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी श्रीमा राय ने अपनी सास यानी ऐश्वर्या की मां बृंदा राय की कैंसर से लड़ाई पर एक पोस्ट शेयर किया है। यह भी पढ़ें- विराट-अनुष्का के बेटे अकाय कोहली की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फोटो देख भड़के फैंस, कहा-'तुम लोगों के चक्कर में ही..'
Aishwarya rai and he sister in law Shrima Rai
पिछले साल ऐश्वर्या ने खुलासा किया था कि उनकी मां कैंसर से जूझ रही हैं। अब एक्ट्रेस की भाभी श्रीमा ने भी बृंदा की कैंसर की लड़ाई के बारे में खुलासा किया है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर, श्रीमा ने अपने बच्चों की देखभाल करने के लिए अपनी सास की जमकर तारीफ की है। यह पोस्ट अब काफी तेजी से वायरल हो रही है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।
श्रीमा ने अपनी सास को बताया वॉरियर
सोशल मीडिया पर श्रीमा ने अपनी सास बृंदा के साथ एक सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में अपनी सास के साथ उनकी क्लोज बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब मैं यहां नहीं थी, तब बच्चों को सपोर्ट करते उनको प्यार करने व उनकी देखभाल करने के लिए मेरी सास को धन्यवाद। जबकि वह कैंसर से पीड़ित थी, मैंने इस बीच उनकी प्राइवेसी की इज्जत करते हुए उनके साफ फोटोज अपलोड नहीं कीं। क्योंकि वह रिकवर हो रही थीं।' सोशल मीडिया पर अब ऐश्वर्या राय की भाभी का ये प्यारा सा पोस्ट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
