Video: 'संस्कार कूट-कूटकर भरा है...' ऐश्वर्या राय ने छुए पीएम नरेंद्र मोदी के पैर, लोगों ने तारीफ में पढ़ दिए कसीदे

Aishwarya Rai Bachchan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन आंध्र प्रदेश के पुट्टपार्थी में श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हईं। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग ऐश्वर्या की तारीफ कर रहे हैं।

Aishwarya Rai Bachchan touches PM Narendra Modi feet: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही संस्कारी भी हैं, ये बात पुट्टपार्थी में एक बार फिर साबित हो गई। श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्म शताब्दी समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं। ऐश्वर्या बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर उनके फैंस का दिन बन गया है। आइए नजर डालते है इसपर...

Aishwarya Rai Bachchan video

pic credit-instagram/twitter

ऐश्वर्या राय बच्चन ने छुए पीएम मोदी के पैर

दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन आंध्र प्रदेश के पुट्टपार्थी में श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्म शताब्दी समारोह में शामिल हईं। इस इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और जी. किशन रेड्डी जैसे बड़े नाम भी मौजूद थे। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए हैं। क्लिप में ऐश्वर्या ने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके जवाब में पीएम मोदी ने प्यार से उनका सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और फिर दोनों ने एक-दूसरे को नमस्ते किया। ऐश्वर्या राय के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या में संस्कार कूट-कूटकर भरा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय बच्चन जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही संस्कारी भी हैं।' ये कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या की तारीफ में लोग कसीदे पढ़ रहे हैं।

End of Feed