Abhishek Bachchan Birthday: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को काफी सराहा जाता है, दोनों एक साथ काफी अच्छे भी लगते हैं। बीते दिन 5 फरवरी 2023 को अभिषेक बच्चन 47 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है। ऐश्वर्या राय का यह पोस्ट काफी रोमांटिक है जिसे देखकर फैंस दोनों की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं। ऐश्वर्या ने इस पोस्ट के जरिए अभिषेक बच्चन पर काफी प्यार भी लुटाया है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रही है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन का एक सोलो फोटो शेयर किया है, जिसमें एक्टर काफी क्यूट स्माइल करते हुए नजर आ रहे हैं।
अभिषेक बच्चन पर लुटाया प्यार
पति के जन्मदिन के मौके पर इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने लिखा, 'बर्थडे लव, आज और हमेशा के लिए बेबी'। इसके साथ ही उन्हें दिल का एक इमोजी भी शेयर किया है। ऐश्वर्या राय के साथ ही अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री के भी कई दोस्तों संजय दत्त, रितेश देशमुख और अजय देवगन ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 2007 में शादी की थी। जिसके साथ ही उनकी एक 11 साल की बेटी आराध्या बच्चन भी है।
इसके साथ ही अभिषेक के पिता, अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उनके जन्मदिन पर लिखा, 'और 5 फरवरी 2023 को अभिषेक 47वां जन्मदिन मना रहा है, समय कैसे बीत गया है... इस दिन से जुड़ी कई यादें हैं जो हमें खुशी, गर्व और आनंद देती आई हैं।'
फैंस को याद आए सलमान खान
ऐश्वर्या राय की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। इस बीच अभिषेक बच्चन को जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही काफी सारे फैंस कमेंट सेक्शन में सलमान खान को याद कर रहे हैं। दरअसल सलमान और ऐश्वर्या कथित तौर पर एक रिलेशनशिप में थे, हालांकि कुछ विवादों के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।
