बॉलीवुड

सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी पर कंगना रनौत ने लुटाया प्यार, बोलीं- इंडस्ट्री में सच्चे प्यार की...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2023, 12:49 PM IST

Sidharth- Kiara Wedding: सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इस बीच कंगना ने कपल के लिए स्पेशल नोट लिखा है। कंगना का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

kangana and sidharth kiara (Credit pic: instagram)

Sidharth and Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड कपल कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल ने एक- दूसरे को लंबे समय तक डेट किया है। कपल जैसलमेर में शादी करने वाले हैं। इस पंजाबी बिग फैट वेडिंग का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दोनों के शादी की तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। कपल की शादी में कई सारे बॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। शादी की तैयारियों के बीच कंगना रनौत ने सिद्धार्थ और कियारा के लिए स्पेशल नोट लिखा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ और कियारा के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। कंगना ने दोनों को डिवाइन कपल बताया है।

कंगना ने शेरशाह कपल की क्यूट फोटो शेयर करते हुए लिखा, ये जोड़ी कितनी शानदार है। फिल्म इंडस्ट्री में शायद ही हमें सच्चा प्यार देखने को मिलता है। दोनों एक साथ खूबसूरत दिखते हैं। कंगना का पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कंगना ने सिद्धार्थ- कियारा को बताया डिवाइन कपल

_sidharth kiara

_sidharth kiara

सिद्धार्थ और कियारा इस दिन लेंगे सात फेरे

सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में होगी। रिपोर्ट के अनुसार, 5 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत है। 6 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा सात फेरे लेंगे। सिद्धार्थ और कियारा ने मेहमानों के लिए 84 लग्जरी रूम बुक किए हैं। सिक्युरिटी का जिम्मा शाहरुख खान के पूर्व सेक्युरिटी इंचार्ज यासीन को दिया हुआ है। शादी में मेहमानों के लिए 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं। कपल की शादी में करण जौहर, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, ईशा अंबानी, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा समेत कई स्टार्स शामिल होने वाले हैं। अभी सिद्धार्थ अपने परिवार के साथ दिल्ली में है। वहीं, कियारा आडवाणी अपने परिवार के साथ राजस्थान के लिए निकल चुकी हैं। कियारा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस के चेहरे पर शादी का ग्लो दिखाई दे रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article