Aishwarya Rai Birthday Special: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) आज 1 नवंबर 2023 को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। सुंदरता के मामले में ऐश्वर्या राय के लिए आज भी लाखों फैंस दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय के जन्मदिन के मौके पर उन्हें बॉलीवुड सितारों से लेकर उनके दुनियाभर के फैंस ऐश्वर्या को बधाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या के जन्मदिन के मौके पर उनके करियर से जुड़ी ऐसी जानकारी के बारे में जानते हैं, जो शायद ही पहले आपको पता होगी। शाहरुख खान और ऐश्वर्या की जोड़ी को फिल्म देवदास और मोहब्बतें में काफी पसंद किया गया है।
Aishwarya Rai Birthday Special
यह भी पढ़ें- Animal Movie: लंबी होने की वजह से दर्शकों को बोर कर सकती है रणबीर कपूर की "एनिमल" , फैंस को देखने पड़ जाएंगे दो इंटरवल
हालांकि कई लोगों को नहीं पता है कि शाहरुख खान की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक डर (Darr) के लिए भी यश चोपड़ा ऐश्वर्या राय को ही कास्ट करना चाहते थे। हालांकि ऐश ने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया और ये जूही चावला के पास चली गई। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
इस वजह से ऐश्वर्या ने रिजेक्ट की डर
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में डिजाइनर नीता लुल्ला ने निर्देशक यश चोपड़ा के ऑफिस में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से मुलाकात के बारे में बताया। नीता ने कहा, 'मैं ऐश्वर्या से पहली बार यश जी के ऑफिस में मिली थी, जहां वह उन्हें डर के लिए कास्ट करने के बारे में सोच रहे थे। इसलिए हमने ऐश्वर्या का एक लुक टेस्ट भी किया था।'
नीता ने आगे बताया, 'जब मैंने ऐश को देखा तो यश जी और मेरी बात हुई कि वह कितनी सुंदर हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि शायद यह काम नहीं करेगा क्योंकि वह मिस वर्ल्ड पेजेंट के लिए जा रही है और इसी वजह से ऐश्वर्या ने मूवी रिजेक्ट कर दी और फिर जूही को कास्ट कर लिया गया।'
