Aishwarya Rai at Cannes 2025: अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन( Aishwarya Rai Bachchan) आखिरकार अपनी बेटी आराध्या बच्चन ( Aaradhya Bachchan) के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुँच गई है। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। आराध्या और ऐश्वर्या का फ्रांस एयरपोर्ट पर स्वागत किया जा रहा है। फैंस काफी दिनों से ऐश्वर्या राय की एंट्री का इंतजार कर रहे हैं। अब कुछ ही घंटों में इंतजार खत्म होने वाला है और ऐश्वर्या राय कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएगी।
अभिनेत्री के फैन पेज ने ऐश्वर्या और आराध्या का एक वीडियो शेयर किया है इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है और इसमें मां-बेटी की जोड़ी को एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत करते हुए दिखाया गया है। हाल ही में, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का मुंबई में एक शादी में डांस करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार ऐश्वर्य कान्स में नहीं जाएगी। हालांकि, नाइस एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर यह यकीन हो गया है वह फिल्म फेस्टिवल में भाग ले रही हैं। ऐश्वर्या अपनी पूरी टीम के साथ वहाँ पहुंची दोनों मां-बेटी को साथ में देखकर फैंस का दिल भी खुश हो गया।
इस वायरल वीडियो में ऐश्वर्या नेवी ब्लू लॉन्ग ट्रेंच कोट में नजर आ रही हैं, जबकि आराध्या ब्लैक कोट में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया और एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने वाले व्यक्ति से बातचीत की। अब फैंस को उनके लेटेस्ट लुक का इंतजार हैं देखना है कि एक्ट्रेस कैसे रेडी होने वाली है।
