Cannes 2025 में बैक स्टेज ऐश्वर्या-आराध्या ने की कुछ इस तरह से मस्ती, मां-बेटी के प्यार को देख बलाएं ले रहे लोग

Aishwarya Rai BTS Moment at Cannes Film Festival 2025: सोशल मीडिया पर ब्रांड से जुड़े एक सदस्य ने ऐश्वर्या राय की वीडीयो और फोटोज शेयर की है। जिसमें इवेंट के बीटीएस मोमेंट कैप्चर किए गए हैं। ऐश्वर्या अपने टीम मेम्बर से बात कर रही है, वहीं एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस का टचअप किया जा रहा है।

Aishwarya Rai BTS Moment at Cannes Film Festival 2025: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai Bachchan) के इंडिया ही नहीं बल्कि देश-विदेश में लाखों दीवाने हैं। ऐश्वर्या राय जहां भी जाती है छा जाती है। यही कारण है कि वह पिछले कई सालों से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही है और हर साल फैंस उनके लुक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल भी ऐश्वर्या राय ने अपनी अदाओं का जादू दिखा ही दिया। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या के साथ भी कुछ खास पल बिताए। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या-आराध्या की कुछ बीटीएस फोटोज और वीडियो जमकर वायरल हो रही हैं।

Aishwarya Rai BTS Moment at Cannes Film Festival 2025

दरअसल ऐश्वर्या राय 78th कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोरीयल पेरिस की तरफ से ब्रांड एम्बेसडर बनकर गई थी। फेस्टिवल के दूसरे दिन अभिनेत्री ने खूबसूरत ब्लैक ड्रेस पहनी थी जिसके साथ उन्होंने अनोखी सिल्वर वेल भी ली थी। सोशल मीडिया पर ब्रांड से जुड़े एक सदस्य ने ऐश्वर्या राय की वीडीयो और फोटोज शेयर की है। जिसमें इवेंट के बीटीएस मोमेंट कैप्चर किए गए हैं। एक वीडियो में देखा जा सकता है कैसे ऐश्वर्या तैयार होकर अपने रूम से निकल रही है और आराध्या ने मां का हाथ पकड़ा हुआ है। ऐश्वर्या-आराध्या को पाउट करती है और दोनों मां-बेटी हँसती हैं।

End of Feed