Amitabh Bachchan की सुरक्षा को लेकर AICWA चिंतित, PM मोदी से की खास मांग

AICWA On Big B Using Glass Shield: ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने अमिताभ बच्चन का बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े होकर फैन्स से मिलने का वीडियो देखने के बाद पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर बड़ी मांग की है।

AICWA On Big B Using Glass Shield: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर रविवार को अपने फैन्स से मुलाकात करते हैं। मुंबई स्थित उनके घर जलसा के बाहर हर हफ्ते फैंस की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार बिग बी का संडे मीटअप कुछ अलग नजर आया। अमिताभ बच्चन अपने चाहने वालों से बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े होकर मिले। इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते दिखाई दिए। इस घटना के बाद इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर बड़ी मांग की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' की छाती में पहले दिन ही छेद करेगी रणबीर कपूर की 'Ramayana', इन फिल्मों को भी चटाएगी धूल)

AICWA On Amitabh Bachchan Using Glass Shield

AICWA ने अमिताभ बच्चन की सुरक्षा पर जताई चिंता

AICWA ने अमिताभ बच्चन की सुरक्षा पर जताई चिंता

अमिताभ बच्चन को बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे खड़े देखकर अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले पर रिएक्शन दिया। एसोसिएशन ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर चार पन्नों का बयान साझा किया, जिसमें बॉलीवुड की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्मी हस्तियों और उनके परिवारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है। एसोसिएशन ने अपने बयान में 'Bollywood Behind Bulletproof Glass' का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को इस तरह सुरक्षा के घेरे में रहने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'OMG 3' को लगा बड़ा झटका, निर्देशक अमित राय ने बीच में छोड़ी फिल्म?)

गैंगस्टर और वसूली नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की मांग

AICWA ने प्रधानमंत्री से गैंगस्टर और एक्सटॉर्शन नेटवर्क के खिलाफ व्यापक कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की भी अपील की है। इसके अलावा एसोसिएशन ने अपराधियों के खिलाफ फास्ट-ट्रैक ट्रायल और कड़ी सजा की मांग करते हुए मुंबई में कानून-व्यवस्था बहाल करने पर जोर दिया। AICWA ने अपने बयान में कहा कि मुंबई को दोबारा 1990 के दशक के अंडरवर्ल्ड के दौर में नहीं लौटना चाहिए। बॉलीवुड को डर के साये में काम करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए।

End of Feed