Tadap स्टार Ahan Shetty बॉलीवुड हिलाने को तैयार, एक साथ करेंगे 4 फिल्मों का ऐलान!!

Ahan Shetty signs 4 movies: बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) फिल्म तड़प (Tadap) से लोगों के बीच चर्चा में आए थे। इस फिल्म में उन्होंने दिलजले आशिक का किरदार प्ले किया था। अहान शेट्टी की अदाकारी को दर्शकों ने पसंद किया था, जिस कारण वो अभी तक उनकी दूसरी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। खबरें हैं कि अहान एक साथ 4 फिल्में साइन की हैं।

Ahan Shetty signs 4 movies: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के अन्ना सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) के बेटे अहान शेट्टी ने साल 2021 में रोमांटिक थ्रिलर मूवी तड़प (Tadap) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनकी जोड़ी को तारा सुतारिया के साथ काफी सराहा गया था। दर्शकों को अहान शेट्टी (Ahan Shetty) का काम इतना पसंद आया था कि उन्हें राइजिंग स्टार का खिताब भी दिया गया था। दर्शकों ने कहना शुरू कर दिया था कि अहान शेट्टी के रूप में बॉलीवुड के एक नया एक्शन स्टार मिल गया है। हालांकि डेब्यू मूवी के बाद से ही अहान शेट्टी ब्रेक पर हैं। पिछले 2 सालों से उनकी कोई भी फिल्म दर्शकों के सामने नहीं आई है। दर्शकों का ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि अहान शेट्टी ने एक साथ 4 फिल्में साइन की हैं, जिनका ऐलान वो जल्द ही कर सकते हैं।

Ahan Shetty sigh 4 movies

Ahan Shetty sigh 4 movies

इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को जानकारी दी है कि अहान शेट्टी के पास चार बड़ी फिल्में हैं, जिनका अनाउंसमेंट वो जल्द ही करेंगे। इनमें से एक मूवी इसी महीने फ्लोर पर आ जाएगी और तीन का अनाउंसमेंट एक-एक करके होगा। इन चार फिल्मों में से एक फिल्म बिग एक्शन एंटरटेनर है, जिसको साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस करेंगे। साजिद नाडियाडवाला ने ही अहान शेट्टी को बॉलीवुड में लॉन्च किया है।

End of Feed