'Saiyaara' की धमाकेदार सक्सेस पर Ahaan Panday ने दिया रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

Ahaan Panday on 'Saiyaara' Success: मंगलवार की रात अहान पांडे (Ahaan Panday) को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अहान पांडे कैजुअल लुक में मास्क लगाए हुए नजर आए। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता पर रिएक्शन देने के साथ-साथ अहान पांडे ने अपने फैन्स के साथ फोटो भी क्लिक कराई।

Ahaan Panday on 'Saiyaara' Success: अहान पांडे ने फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख दिए हैं। 'सैयारा' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए अहान पांडे को हर तरफ से तारीफ ही तारीफ मिल रही हैं। यह मूवी लोगों के दिल को छू गई है। 'सैयारा' की जबरदस्त सफलता के बाद मंगलवार की रात अहान पांडे को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान अहान पांडे फेस पर मास्क लगाए नजर आए। इस दौरान अहान पांडे (Ahaan Panday) ने फिल्म 'सैयारा' की अपार सफलता पर भी रिएक्शन दिया।

Ahaan Panday on 'Saiyaara' Success

'सैयारा' की सफलता पर अहान पांडे ने दिया रिएक्शन

अहान पांडे की फैन गर्ल्स फिल्म 'सैयारा' की सक्सेस के बाद उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुए अहान पांडे ने अपने फैन्स के साथ फोटो क्लिक कराई और उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। बीती रात अहान पांडे को कैज़ुअल आउटफिट के साथ मास्क लगाए हुए देखा गया। जब मीडिया ने उनसे तस्वीर खिंचवाने की रिक्वेस्ट की तो अहान पांडे किसी को मना नहीं कर पाए। मीडिया ने भी उन्हें सैयारा की सफलता पर बधाई दी, जिसका उन्होंने गर्मजोशी से जवाब दिया। अहान पांडे दिल पर हाथ रखकर 'सैयारा' की सफलता के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया।

End of Feed