अनीत पड्डा संग अफेयर की खबरों पर अहान पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'वो मेरी दोस्त है, गर्लफ्रेंड नहीं'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2025, 06:06 AM IST

Ahaan Panday on Affair Rumours With Aneet Padda: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे (Ahaan Panday) को लेकर अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि वो अपनी को-स्टार अनीत पड्डा (Aneet Padda) को डेट कर रहे है। अब इस खबर पर सैयारा (Saiyaara) एक्टर ने पहला रिएक्शन दिया है। एक्टर ने कहा कि...

Ahaan Panday on Affair Rumours With Aneet Padda: बॉलीवुड में एक बार फिर डेटिंग रूमर्स का तड़का लग गया है। इस बार बात हो रही है चंकी पांडे के भतीजे और अनन्या पांडे (Ananya Panday) के कजिन अहान पांडे (Ahaan Panday) की, जो हाल ही में अपनी डेब्यू फिल्म सैयारा (Saiyaara) से धमाल मचा चुके हैं। इस फिल्म में उनकी को-स्टार अनीत पड्डा (Aneet Padda) के साथ ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त थी कि पूरा इंटरनेट उन्हें रियल लाइफ कपल मान बैठा। इसको लेकर एक बाद एक खबरें भी सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच इस डेटिंग रूमर्स को लेकर अहान पांडे का रिएक्शन सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं अहान पांडे ने इसको लेकर क्या रिएक्शन दिया है।

Ahaan Panday on Affair Rumours With Aneet Padda

Image Source: Saiyaara Movie

अहान पांडे ने कही ये बात

एक्टर अहान पांडे एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह अहान पांडे की कोई फिल्म नहीं बल्कि डेटिंग रूमर्स है। जिसमें कहा जा रहा है कि एक्टर अपनी फिल्म सैयारा की को-स्टार अनीत पड्डा को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। अब इन सब खबरों पर अहान पांडे ने अपना पहला रिएक्शन दे दिया है। GQ India को दिए इंटरव्यू में अहान पांडे ने इस खबरों को एकदम फर्जी बताया है। अहान पांडे ने कहा कि 'अनीत पड्डा मेरी बेस्ट फ्रेंड है लेकिन हम एक दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।' अहान ने आगे कहा कि 'केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती, ये कम्फर्ट, सेफ्टी और एक-दूसरे को समझने को देखने की बात है। हमने एक-दूसरे को ये फील कराया है। भले वो मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है, लेकिन मेरी लाइफ में अनीत जैसा बॉन्ड किसी और के साथ कभी नहीं बनेगा।' इस बयान के बाद अब सब साफ हो गया है।

End of Feed