"वो इक्कीस का था, इक्कीस का ही रहेगा..... अगस्त्य नंदा के लुक ने बढ़ाई दिलों की धड़कन, फिल्म रिलीज से उठा पर्दा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 14, 2025, 01:34 PM IST

Ikkis Agastya Nanda Poster: अगस्त्य नंदा की अपकमिंग मूवी 'इक्कीस' का दमदार पोस्टर रिलीज हुआ है। जिसमें एक्टर फौजी के रोल में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी पता चल गई है। आइए आपको बताते हैं कब आ रही है अगस्त्य नंदा की ये पहली फिल्म।

Ikkis Agastya Nanda Poster: अमिताभ बच्चन का नातिन अगस्त्य नंदा( Agastya Nanda) बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा है। पिछले साल उनकी फिल्म 'इक्कीस' की घोषणा हुई थी। जिसके बाद से फैंस अगस्त्य के लुक को देखने के लिए बेताब थे। आखिरकार अब मेकर्स ने फिल्म से एक्टर का लुक शेयर कर दिया है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटाया है। अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” का पहला लुक सामने आ गया है। पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने बताया है कि फिल्म इसी साल दिसंबर 2025 में रिलीज़ होगी। आइए आपको फिल्म से जुड़ी जानकारी बताते हैं।

Ikkis Agastya Nanda Poster

Image Source: Instagram

इस फिल्म में अगस्त्य नंदा, भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान अरुण खेत्रपाल के साहस और बलिदान की सच्ची कहानी दिखाती है। फिल्म में धर्मेंद्र ( Dharmendra) भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

End of Feed