विक्की कौशल की 'छावा' देख गांव वालों ने टॉर्च की रोशनी में खोद दिया पूरा खेत, सोने के सिक्के की खोज में उमड़ी भीड़

बुरहानपुर मुगलकाल में एक समृद्ध शहर था। ऐसा कहा जाता है कि यहां मुगलों का सिक्का बनाने का कारखाना था। अब फिल्म छावा देखने के बाद गांव के लोग रात में खेतों में सिक्के ढूंढने लगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि लोग टॉर्च की रोशनी में रात को सिक्का ढूंढ रहे हैं।

विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' इस समय बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। फैंस इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंडिया में 'छावा' का ग्रॉस कलेक्शन 571.00 करोड़ रुपये हो गया है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार फिल्म छावा देखने के बाद बुरहानपुर में असीरगढ़ किले के पास दबे सोने के सिक्कों को निकालने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। सोशल मीडिया पर ग्रामीणों का वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें दिखाई दे रहा था कि वो खेतों में खुदाई कर धन पाने की कोशिश कर रहे थे।

Vicky Kaushal Chhava

Vicky Kaushal Chhava

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गांव वालों ने फिल्म 'छावा' देखी, जिसमें दिखाया गया है कि छत्रपति संभाजी महाराज (विक्की कौशल) और औरंगजेब (अक्षय खन्ना) बुरहानपुर में किले के पास सोने के सिक्के दबे होने की बात कर रहे थे। जो उस समय मुगल साम्राज्य का केंद्र था। अब सोशल मीडिया पर गांव वालों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीणों को शाम 7 बजे से सुबह 3 बजे तक टॉर्च और मेटल डिटेक्टर का उपयोग करके असीरगढ़ किले के पास खुदाई करते हुए देखा गया है। वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने अवैध उत्खनन के खिलाफ चेतावनी जारी की है। हालांकि इसका कोई सबूत नहीं है, लेकिन इतिहास बताता है कि बुरहानपुर में सोने से भरे खजाने दबे हुए हैं।

End of Feed