Shatrughan Sinha Tweet after Sonakshi Sinha Wedding: लव सिन्हा का सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha Wedding) की शादी पर रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लव ने तो अपने ट्वीट से साफ कर दिया है कि वह न ही सोनाक्षी-जहीर की शादी में शामिल हुए थे और न ही आगे कभी उनके साथ कोई रिश्ता रखता चाहते हैं। लव ने शादी के प्रति अपनी नाराजगी को साफ तौर पर जाहिर कर दिया है। जिसके बाद अब सोनाक्षी के पिता और बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Shatrughan Sinha Tweet after Luv Sinha Comment on Sonakshi and Zaheer
यह भी पढ़ें- Hollywood में बनने वाला है धर्मा प्रोडक्शन की मूवी 'Kill' का रीमेक, John Wick के प्रोड्यूसर कॉपी करेंगे बॉलीवुड फिल्म
जिसमें वह सोनाक्षी सिन्हा की शादी और अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मिली बधाई के लिए धन्यवाद कर रहे हैं। इसी के साथ ही एक ट्वीट में एक्टर ने ट्रोलर्स पर भी निशाना साधा है। आइए यहां उनके इस ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
लव सिन्हा के बाद शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट हुआ वायरल
शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सभी की दुआओं और प्यार से भरे मैसेज के लिए कहे दिल से धन्यवाद।' इसी के साथ ही एक्टर ने कहा, 'एक दूसरे के लिए बने कपल जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को दी गई बधाइयों के लिए भी अरुण शौरी जी यशवंत सिन्हा और रवीश कुमार को धन्यवाद।'
वहीं लव सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी को लेकर बात करते हुए ट्वीट किया, 'कारण बहुत स्पष्ट हैं कि मैं इसमें शामिल क्यों नहीं हुआ, और कुछ लोगों के साथ संबंध नहीं बनाऊंगा, चाहे कुछ भी हो। मुझे खुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर द्वारा पेश की जा रही क्रिएटिव स्टोरीज पर भरोसा करने के बजाय अपनी रिसर्च पूरी की।'
