बॉलीवुड

Hardik Pandya संग तलाक की खबरों के बीच बेटे पर प्यार लुटाती दिखीं नताशा स्टेनकोविक, शेयर की प्यारी तस्वीर

Natasha Stankovic and Hardik Pandya Divorce Rumors: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकॉविक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से वायरल हो रही हैं। इस बीच अब नताशा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी काफी वायरल हो रही है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Image

Natasha Stankovic spends quality time with Son Amid Divorce Rumors with Hardik Pandya

Natasha Stankovic and Hardik Pandya Divorce Rumors: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर बीते कई दिनों से वायरल हो रही हैं। दोनों ने पहले अपनी शादी की तस्वीरें डिलीट की और फिर सोशल मीडिया पर कई क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए। पूरे आईपीएल सीजन के दौरान नताशा स्टेनकोविक हार्दिक को चेयर करने के लिए भी नजर नहीं आई थीं। इस बीच अभी तक नताशा या हार्दिक की तरफ से अभी तक तलाक को लेकर कोई भी बयान सामने नहीं आया है। दोनों ने खुलकर इस बारे में बात भी नहीं की है।

भारतीय टीम के वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी नताशा ने न ही हार्दिक पांड्या और न ही टीम इंडिया को बधाई दी है। इस बीच अब एक इंस्टाग्राम स्टोरी काफी वायरल हो रही है। आइए नताशा की वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

बेटे संग क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं नताशा

नताशा स्टेनकोविक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बेटा अगस्त्य नजर आ रहा है। हार्दिक और नताशा ने 2020 में शादी रचाई थी। दोनों का बेटा अगस्त्य उनका लाडला है। इस तस्वीर में अगस्त्य टीवी देखते हुए नजर आ रहा है, वहीं उनका मां नताशा पीछे बैठी हुई हैं। इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि हार्दिक और नताशा अब अलग अलग रहने लगे हैं और तलाक को लेकर मन बना बैठे हैं। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article