बॉलीवुड

Sonakshi -Zaheer को गले लगाकर शादी की बधाई देते हुए नजर आए Salman Khan, रिसेप्शन का अनसीन वीडियो वायरल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। कपल ने शादी के बाद ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी रखी थी। कपल के रिस्पेशन का अनसीन वीडियो सामने आया है। वीडियो में सलमान खान जहीर को गले लगाते हुए नजर आए। एक्टर जहीर और सोनाक्षी को शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

Image

Sonakshi Sinha and Salman Khan (credit Pic: Instagram)

Sonakshi Sinha- Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 23 जून को परिवार और दोस्तों के बीच में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कपल ने ग्रैड रिस्पेशन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान खान, रेखा, सायरा बानो, अनिल कपूर समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारे नजर आए थे। शादी और रिसेप्शन की पार्टी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिसेप्शन पार्टी का अनसीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में तमात सितारे नजर आए। कपल की शादी में सलमान खान भी शामिल हुए थे। वीडियो में सलमान सोनाक्षी को गले लगाकार शादी की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोनाक्षी, जहीर और सलमान को साथ में देखकर फैंस बेहद खुश है। सोशल मीडिया पर सलमान का अनसीन वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

सलमान ने गले लगाकर सोनाक्षी को दी शादी की बधाई

आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर पहली बार सलमान खान की पार्टी में मिले थे। इस पार्टी में दोनों की दोस्ती हुई थी। शादी से पहले कपल ने एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया था। डेटिंग के सात साल बाद कपल ने शादी की है। दोनों की शादी काफी चर्चा में है। एक्ट्रेस की शादी से उनके पिता शत्रुघ्नन सिन्हा बेहद खुश है। वो उनके बड़े भाई लव सिन्हा इस शादी से खुश नहीं है। लव सोनाक्षी और जहीर की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे। सोशल मीडिया पर लव को बहन सोनाक्षी की शादी में शामिल नहीं होने के लिए काफी ट्रोल किया गया था। उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article