कार्तिक आर्यन के बाद लक्ष्य ने भी छोड़ दी 'दोस्ताना 2' !! करण जौहर की बढ़ी चिंता

Is Lakshya Lalwani Exit From Dostana 2: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक करण जौहर के बैनर तले बन रही फिल्म 'दोस्ताना 2' से लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) ने अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। मेकर्स अब नए हीरो की तलाश में हैं।

Is Lakshya Lalwani Exit From Dostana 2: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डेब्यू डायरेक्शनल सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) में लक्ष्य लालवानी को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी में लक्ष्य की एक्टिंग ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। बीते साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही यह सीरीज छा गई थी। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की सफलता के बाद लक्ष्य के हाथ करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'दोस्ताना 2' (Dostana 2) ऑफर हुई। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani) ने यह मूवी छोड़ दी है।

Karan Johar and Lakshya Lalwani

Pic Credit: Instagram

'दोस्ताना 2' से बाहर हुए लक्ष्य लालवानी

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रोजेक्ट एक बार फिर टाल दिया गया है, जिससे लक्ष्य के फिल्म से बाहर होने की संभावना है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगर कास्ट में बदलाव होता है, तब भी विक्रांत मेस्सी इस मूवी का हिस्सा रहेंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र का कहना है कि 'दोस्ताना 2' बन रही है लेकिन अभी तक कास्ट फाइनल नहीं हुई है। बता दें 'दोस्ताना 2' से लक्ष्य के बाहर होने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टाइम्स नाउ के साथ बात करते हुए विक्रांत मेस्सी ने 'दोस्ताना 2' में खुद की एंट्री को कन्फर्म किया था। (इसे भी पढ़ें: Lahore 1947: नहीं बदला सनी पाजी की फिल्म का टाइटल, आमिर खान ने किया कन्फर्म)

End of Feed