हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह का तहलका मचाया है, उसे देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि इसे खुद नीम करोली बाबा ने हिट कराया है। नीम करोली बाबा की चमत्कारी जिंदगी पर आधारित ये फिल्म लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है और उनका एंटरटेनमेंट कर रही है। फिल्म की सफलता का आलम ये है कि पहले दिन मात्र 10 लाख कमाने वाली ये फिल्म अब 60 करोड़ के पार निकल चुकी है और ट्रेड पंडित अंदाजा लगा रहे हैं कि ये मूवी सिनेमाघरों में बड़े आराम से 100 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Meghna Gulzar की Daayra के ट्रेलर के 5 दमदार और चौंकाने वाले पल
Hanuman Ansh की बम्पर सफलता के बाद आएगा सेकेंड पार्ट, फैंस में खुशी का माहौल
हनुमान अंश की सफलता से उत्साहित फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है कि वो दर्शकों को बाबा नीम करोली के कुछ और अनकहे किस्से सुनाएंगे। इसके लिए मेकर्स हनुमान अंश का सीक्वल शुरू करेंगे। फिल्म हनुमान अंश के डायरेक्टर ने बाबा नीम करोली के भक्तों के सामने खुद ये वादा किया है कि वो जल्द ही बाबाजी की जिंदगी के वो किस्से भी पर्दे पर दिखाएंगे, जो लोगों को नहीं पता हैं। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: 'जरूर देखें...' Hanuman Ansh देखकर सातवें आसमान पर पहुंच गई Kangana Ranaut
Dhurandhar 2 से भी बड़ी हिट है Hanuman Ansh
रणवीर सिंह की हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी लेकिन क्या आपको पता है कि हनुमान अंश उससे भी बड़ी हिट मूवी बनकर उभरी है। जी हां, असल में हनुमान अंश ने अपनी लागत का कई गुना कमा लिया है, जिस कारण ट्रेड पंडित इसे 2026 की बिगेस्ट हिट मान रहे हैं। भले ही रणवीर सिंह की धुरंधर ने 1000 करोड़ कमाए हो लेकिन उसकी लागत भी उतनी ही ज्यादा थी। बेहद कम बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने दर्शकों को जिस तरह से चौंकाया है और थिएटर भरे हैं, वो ट्रेड पंडितों को भी हैरत में डाल रहा है। वैसे आपने अब तक हनुमान अंश देखी है या नहीं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
